एक किलोमीटर तक ट्रक के पीछे फंसी रही कार, ड्राइवर ने नहीं लगाया ब्रेक, हैरान कर देगा वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिनों कई ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके ट्रक के पीछे एक कार फंसी हुई नजर आ रही है। उस कार का ड्राइवर ट्रक ड्राइवर को रुकने के लिए चिल्ला रहा है। लेकिन ड्राइवर ने ट्रक रोकना तो दूर ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी। उसके पीछे फंसे वाहन का चालक वहां से गुजर रहे वाहनों को ट्रक रोकने का इशारा करता रहा। लेकिन उससे भी कोई मदद नहीं मिली।

यह खौफनाक मंजर कर्नाटक के उडुपी में सामने आया। हालांकि, Malwa Abhi Tak इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सोमवार को पारुबिद्री पुलिस स्टेशन के पास हुई। एक किलोमीटर तक वाहन को घसीटने के बाद आखिरकार रोड पर चलने वालों ने ट्रक को रोका। इसके बाद कार के ड्राइवर को बचा लिया गया। पुलिस ने आकर ट्रक चालक और ट्रक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि कार मंगलुरु जा रही थी। कार शिवमोगा जिले के सागर निवासी यासिर खान चला रहा था। कार में उनके अलावा गफर खान और शाहीन नाम के दो अन्य व्यक्ति भी थे।  वहीं ट्रक बेलमान से मंगलुरु जा रहा था। कन्नगर के पास यासिर ने अपनी कार से नियंत्रण खो दिया और एक चलते ट्रक के पीछे से टकरा गई।

एक्सिडेंट के बाद कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया। ट्रक ड्राइवर मुनीश्वर को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके ट्रक के नीचे एक कार फंसी हुई है। आखिरकार, एक मोटर चालक ने ट्रक ड्राइवर को सूचित किया। लेकिन मुनीश्वर उसके बाद भी नहीं रुका। एक किलोमीटर बाद राहगीरों ने उसके ट्रक को रोका। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |