अमरनाथ यात्रा 2023: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, 31 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा

शहर के बाहरी इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जिसके साथ ही दक्षिण कश्मीर के हिमालय पर्वत में होने वाली अमरनाथ यात्रा में इस वर्ष मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी जहूर अहमद खान को शहर के मलूरा इलाके में सोमवार देर रात एक वाहन ने उस वक्त टक्कर मार दी जब वह अमरनाथ यात्रा के लिए ड्यूटी पर थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में आई चोटों के कारण खान की मौत हो गई। अब तक दो लाख 30 हजार से अधिक तीर्थयात्री मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

दक्षिण कश्मीर में 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल के जरिए शुरू हुई थी। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |