महाराष्ट्र: किरीट सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बीजेपी नेता बोले- वीडियो फर्जी है, उसकी जांच हो

महाराष्ट्र में बीजेपी नेता किरीट सोमैया का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हंगामा मच  गया है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि किरीट सौमेया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, किरीट सोमैया ने इसके पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है और वायरल वीडियो की जांच की मांग की है।

किरीट सोमैया ने पत्र लिखकर की जांच की मांग 
महाराष्ट्र बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने वायरल वीडियो के संबंध में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर वीडियो की जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीटर लिखा- एक न्यूज चैनल पर मेरी एक वीडियो क्लिप चलाई गई और दावा किया जा रहा है कि मैंने कई महिलाओं को परेशान किया है। ऐसे कई और वीडियो क्लिप मौजूद हैं और मेरे खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। मैंने कभी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। मैं डिप्टी सीएम से अनुरोध करता हूं कि ऐसे आरोपों की जांच की जाए और वीडियो की प्रामणिकता को सत्यापित किया जाए।

विपक्षी दलों ने घेरा, किरीट सौमेया को पार्टी से निकाले बीजेपी
विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे (उद्धव ठाकरे गुट) ने कहा, ‘मुझे किरीट सोमैया के संबंध में कई शिकायतें मिली हैं। हम इस विषय को सही मंच पर उठाने जा रहे हैं।’ मेरे लिए, शिकायत करने वाली महिलाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। सोमैया के मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी हमलावर नजर आए। कांग्रेस की यशोमति ठाकुर ने कहा कि बीजेपी हमेशा नैतिकता की बात करती है। अब बीजेपी नेताओं को किरीट सौमेया को पार्टी से निकालने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का साहस दिखाना चाहिए।

हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे- फडणवीस
वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के आरोपों पर  कहा कि हम किरीट सोमैया के कथित वीडियो के बारे में विस्तृत जांच करेंगे। इस बारे में कुछ नहीं छुपाएंगे। अगर आपके पास कोई जानकारी या सबूत है तो कृपया हमें दें। हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। हम महिला की पहचान उजागर नहीं कर सकते, लेकिन पुलिस बल सभी जरूरी कार्रवाई करेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |