‘धर्म का पालन अपने घर में करो ड्यूटी के दौरान नहीं’, महिला यात्री ने उतरवा दी मुस्लिम बस कंडक्टर की टोपी

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला यात्री बस में कंडक्टर के टोपी पहनने पर आपत्ति जता रही है। इसे लेकर महिला कंडक्टर से कुछ सवाल करती है और शिकायत करने की धमकी देती नजर आ रही है। इसके बाद बस कंडक्टर टोपी को उतार लेता है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंडक्टर ने हरे रंग की टोपी पहनी हुई है, जिसे लेकर महिला उससे सवाल कर रही है। महिला ने कंडक्टर से बहस करते हुए पूछा कि क्या सरकारी ड्यूटी के दौरान वर्दी के साथ टोपी पहने की अनुमति है? महिला ने कहा, ‘सरकारी कर्मचारी होने के नाते आपको अपने धर्म का पालन अपने घर में करना चाहिए ना कि ऐसे सार्वजनिक जगहों पर! कंडक्टर कहा है कि वह कई सालों में टीपी पहन रहा है, लेकिन महिला ने उसकी एक न सूनी और उसे टोपी उतारने को मजबूर कर दिया और इसकी शिकायत करने की भी धमकी दे दी। इसके बाद कंडक्टर टोपी को उतार कर अपनी जेब में रख लेता है।

वहीं, इस मामले पर बेंगलुरु पुलिस ने भी संज्ञान लिया है और वीडियो कहां की है, इसकी जानकारी मांगी है। इस वीडियो पर कई यूजर की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं, एक यूजर का कहना है कि ‘मुझे इस व्यक्ति के प्रति सहानुभूति है, फिर भी उसे अपनी टोपी उतारने से इनकार कर देना चाहिए था। यदि कोई व्यक्ति स्वयं अपने आत्मसम्मान के लिए खड़ा नहीं होता है, तो कोई भी उसके साथ खड़ा नहीं होगा।’ एक अन्य ने लिखा, ‘हर विभाग के लिए एक समान व्यवस्था है तो अनावश्यक रूप से समस्याएं पैदा करने की कोशिश क्यों की जाए? कल मुस्लिम पुलिस अधिकारी कहेंगे कि वे भी टोपी पहनना चाहते हैं तो क्या कहेंगे?’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |