‘मियां मुस्लिम बढ़ा रहे महंगाई’ वाले बयान पर भड़के बदरुद्दीन, बोले- अशांति के लिए असम के सीएम होंगे जिम्मेदार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मंहगाई को लेकर दिए बयान पर अब राजनीति घमासान शुरू हो गया है। सीएम सरमा ने असम में सब्जियों की मंहगाई के लिए मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार ठहराया। इस टिप्पणी को लेकर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि असम मुख्यमंत्री मुसलमानों और असमिया लोगों के बीच विभाजन पैदा कर रहे हैं। गुवाहाटी के गारीगांव में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए एआईयूडीएफ प्रमुख ने दावा किया कि असम के सीएम सरमा का यह बयान कि शहर में सब्जियों की कीमत में वृद्धि के लिए “मिया” (मुस्लिम) विक्रेता जिम्मेदार थे, अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति अपमानजनक और आहत करने वाला था। सीएम ने कहा कि मिया समुदाय के लोगों को गुवाहाटी में सब्जियां और मसाले बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस तरह का बयान किसी राज्य के मुख्यमंत्री के लिए उचित नहीं है। वह राज्य के प्रमुख हैं और यह सही नहीं है। वह इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। हम सीएम की टिप्पणी से निराश हैं।’

एआईयूडीएफ प्रमुख ने आरोप लगााया कि सरमा का बयान मुसलमानों और युवाओं सहित अन्य असमिया लोगों के बीच खाई पैदा करता है। एआईयूडीएफ प्रमुख ने चेतावनी दी, “इस तरह के बयान देकर असम के सीएम मुसलमानों को उनके साथी असमिया भाइयों और बहनों से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बयान से होने वाली किसी भी अशांति के लिए सरकार को जिम्मेदारी उठानी होगी।”

बता दें कि, 13 जुलाई को असम की सीएम ने कहा था कि, हर में सब्जियों की बढ़ती कीमतों के लिए मिया विक्रेता जिम्मेदार हैं। ज्यादातर विक्रेता, जो बढ़ी हुई दरों पर सब्जियां बेच रहे हैं, मियां समुदाय से हैं।” सरमा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “देश में एक मंडली (समूह) है, जो भैंस के दूध न देने पर भी मियां जी को दोषी ठहराएगा।” उनके घरों में मुर्गी अंडे नहीं देती। वे शायद अपनी व्यक्तिगत असफलताओं का दोष भी मियां भाई पर मढ़ने से नहीं हिचकिचाते।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |