गुरुद्वारा मणिकरण साहिब की इमारत गिरने की उड़ी अफवाह, श्रद्धालु ने वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

हिमाचल प्रदेश में मची तबाही के बाद  कुल्लू और मनाली से लगभग 25,000 पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, लेकिन सैकड़ों लोग अभी भी फंसे हुए हैं।भूस्खलन और बाढ़ के कारण 1,100 से अधिक सड़कें अभी भी बंद हैं, मोबाइल ‘कनेक्टिविटी’ बंद होने के चलते लोगों को ज्यादा परेशानी आ रही है। लापता व्यक्तियों की तलाश में सोशल मीडिया पर भी कई संदेश साझा किए गए हैं, इसी बीच अफवाहों का दौर भी जारी है।

PunjabKesari

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बाढ़ की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, इसी बीच कुछ खबरें ऐसी भी सामने आ रही है जो सच नहीं है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी कि  गुरुद्वारा श्री मणिकरण साहिब को भारी नुकसान हुआ है। दावा किया जा रहा है कि गुरुद्वारे की बिल्डिंग गिर गई है, हालांकि यह सही खबर नही है।

बता दें कि गुरुद्वारा और शिव मंदिर को जोड़ने वाला पुल पार्वती नदी के बढ़े हुए जलस्तर से टूट गया है, इसके बावजूद और कोई नुकसान नहीं हुआ है। 8 जुलाई से गुरुद्वारे में रह रहे एक यात्री ने वीडियो जारी कर पूरी सच्चाई बताई है। उनका कहना है कि पुरानी वीडियो चलाकर लोगों काे गुमराह किया जा रहा है। वीडियो में शख्स कह रहा है कि वह और उसके साथी  गुरुद्वारे में ही रह रहे हैं और यहां सभी लोग सुरक्षित है।

हालांकि उन्होंने वीडियो में दिखाया है कि पुल को नुकसान जरूर हुआ है, जिसकी मुरम्मत की जा रही है। शख्स ने बताया है कि अभी भी गुरुद्वारे में 150 लोग मौजूद हैं, रास्ता साफ होने के बाद वह यहां से अपने घर के लिए निकलेंगे।   मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के आठ शहरों – मनाली, सोलन, रोहड़ू, ऊना, घमरूर, पच्छाद, हमीरपुर और केलोंग में जुलाई में एक दिन की बारिश के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।

भूस्खलन और बाढ़ की वजह से कुल्लू और लाहौल के कई हिस्सों में सड़कें या तो पानी में बह गईं या मलबे की वजह से बाधित हो गई थीं, इसके कारण भारी संख्या में पर्यटक फंस गए थे। फंसे हुए लोगों को होटलों, विश्रामघरों, होम स्टे और अन्य स्थानों पर ठहराया गया है। कई होटल और पर्यटन इकाइयों ने फंसे हुए पर्यटकों को मुफ्त में रहने और खाने की पेशकश की है और सोशल नेटवर्किंग साइटों पर अपने होटल के पते और संपर्क नंबर साझा किए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |