शाजापुर। कांग्रेस नेत्री नेहा राठौर के द्वारा मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा जिला शाजापुर में स्थानीय बस स्टैंड पर कांग्रेसी नेत्री राठौर के पुतले को पहले चप्पलों से पीटा और फिर उसे आग के हवाले किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुरी गायिका एवं कांग्रेस नेत्री नेहा सिंह राठौर के द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विषय में अभद्र टिप्पणी की गई, जिसके विरोध में प्रदेश भर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी कड़ी में शाजापुर जिला मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष केतल पटेल के नेतृत्व में नेहा सिंह राठौर का पुतला जलाया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी भी की गई इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष यमुना कछावा,श्रद्धा नागर, अनिता पाटीदार, मधुकांता दवे, पुष्पा भावसार, प्रमिला मुहाड़कर, प्रीति, शर्मा, शोभा शर्मा, किरण पाटीदार, मधु खींची, रेखा सोनी, संगीता हांडे, गिरिजा कांति लोधी, योगिता लोधी, सुरेखा जोशी, मंजू भावसार आदि प्रमुख महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :