राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जयविलास पैलेस पहुँचीं , राष्ट्रपति महोदया ने म्यूजियम में पहुँचकर देखी पत्थर की नाव एव संस्कृति और इतिहास से जुड़ी विभिन्न गैलरियाँ

ग्वालियर,,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु एक दिवसीय ग्वालियर प्रवास के दौरान जयविलास पैलेस पहुँचीं, जहाँ केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी पत्नी श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने पारम्परिक रीति-रिवाज से अगवानी की। राष्ट्रपति के आगमन पर आदिवासी लोक नृत्य, रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने दरबार हॉल में गणमान्य नागरिकों से भेंट की। इसके पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु म्युजियम में पहुँचीं, जहाँ उन्होंने जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने म्युजियम में संस्कृति एवं इतिहास से जुड़ी विभिन्न गैलरियों को देखा। उन्होंने मौके पर स्कूली बच्चों से भेंटकर उनसे बातचीत की और उन्हें टॉफी भेंट की।

राष्ट्रपति महोदया ने दरबार हॉल में बगल से लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में क्षेत्रीय शिल्प कला को देखा। केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पगड़बंध मोहम्मद रफीक की राष्ट्रपति महोदया से भेंट कराई। मोहम्मद रफीक पिछले 60 वर्षों से महाराजा की पगड़ी बना रहे हैं। टेराकोटा व्हील के माध्यम से मिट्टी के बर्तन बना रहे श्री छैलन बिहारी प्रजापति व कालीन बुनकर श्री राकेश सविता से भेंट कराई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु जी ने सिंधिया परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया। उन्हें बिना प्याज लहसुन का भोजन परोसा गया। ओडिशा और उत्तर भारत की स्पेशल डिश खुद सिंधिया और उनकी पत्नी द्वारा तैयार कराई थी।

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद राष्ट्रपति महोदया को खाना सर्व किया। लंच के मेन्यू में नेपाली साग से लेकर संतुला जीरा मूँग दाल, छिलरा, पनीर मखाना, भुट्टे का कस सहित अन्य व्यंजन थे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी लंच में शामिल हुए।

इस मौके पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल सहित प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

#gwalior #smartcitygwalior #JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |