शाजापुर
—-
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देश पर ग्राम पलसवाद में सड़क किनारे बने बिना मुंडेर के कुंए में मुंडेर बनवाई गई और तार फेंसिंग कर सुरक्षित करवाया गया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कलेक्टर श्री कन्याल ने अपने भ्रमण के दौरान देखा कि ग्राम पलसावद में सड़क किनारे बने कुएं में मुंडेर एवं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर वहां पर कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती थी। इस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को कुएं में मुंडेर बनाने एवं कुएं के आसपास तार फेंसिंग कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू हुई और संबंधित अधिकारी द्वारा ग्राम पलसावद के सड़क किनारे बने बिना मुंडेर के कुंए में मुंडेर बनवाकर सड़क के किनारे से तार फेंसिंग करवाई गई।
#action #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh