पेरिस पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगे

इंटरनेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। पेरिस पुहंचने पर पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न उन्‍हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंची। पीएम मोदी जब अपने होटल ‘होटल प्लाजा एथेनी’ पहुंचे तो बाहर भारतीय समुदाय के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने पीएम मोदी को देखकर ‘भारत माता की जय और वंदे मातरम’ के नारे लगाए। स्‍वागत के लिए बड़ी संख्‍या में भारतीय मूल के लोगों को देखकर पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर आदर सत्‍कार के लिए धन्‍यवाद किया।

पीएम मोदी से फ्रांस में मुलाकात करने के बाद भारतीय समुदाय के एक आदमी ने कहा कि मैं मोदी जी से तीसरी बार मिला हूं, बहुत अच्छा लगा मिलकर। मोदी जी जब भी फ्रांस आते हैं तो मैं उनसे मिलता हूं। हमें बहुत लगा लगता है जब हमारे देश के पीएम यहां आते हैं और हम उनसे मुलाकात करते हैं। पीएम मोदी आज भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में एक भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं, एक महिला ने पीएम मोदी के पेरिस पहुंचने पर उन्हें एक गीत समर्पित किया। गीत खत्म होने के साथ महिला ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है।

पेरिस के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने विश्वास जताया कि उनकी यात्रा से द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी। मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विस्तार पर मुख्य रूप से ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। मोदी ने रवाना होने से पहले जारी बयान में कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और अगले 25 वर्षों में इस दीर्घकालिक और समय की कसौटी पर खरी उतरी साझेदारी को आगे ले जाने के लिए व्यापक चर्चा करने को लेकर आशान्वित हूं।”

उन्होंने कहा, ‘‘हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी साथ मिलकर काम करते हैं।” मोदी ने कहा कि फ्रांस की उनकी यात्रा विशेष है क्योंकि वह फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस समारोह में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। परेड में भारत की तीनों सेनाओं का 269 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |