‘सीमा हैदर को PAK नहीं भेजा तो 26/11 जैसे हमले होंगे’, मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा फोन

मुंबई के ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरी फोन कॉल आई, जिसमें 26/11 हमले जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले शख्स ने उर्दू भाषा में कहा कि, ‘अगर सीमा हैदर वापिस नहीं आईं तो भारत बर्बाद हो जाएगा। फोन करने वाले ने 26/11 जैसा आतंकवादी हमला करने की धमकी दी है और कहा कि इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार जिम्मेदार होगी। जानकारी के मुताबिक यह कॉल 12 जुलाई को मंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को मिली थी, इस मामले पर जांच जारी है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है।

PunjabKesari

ऑनलाइन गेंमिंग के जरिए हुई दोस्ती
गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन मीना की दोस्ती ऑनलाइन गेंमिंग PUBG के जरिए हुई, जो बाद में प्यार में तबदील हो गई। इसके बाद सीमा हैदर ने बिना वैध दस्तावेजों के साथ भारत में प्रवेश किया और अब वह अपने प्रेमी के सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही है। सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली है। उसकी शादी गुलाम रजा के साथ साल 2014 में हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया।

अभी दोनों जमानत पर रिहा हैं
इसके बाद दोनों की नेपाल में मुलाकात हुई। सीमा का दावा है कि नेपाल की ही एक मंदिर में दोनों ने शादी की, जिसके बाद वह पाकिस्तान लौट गई। सीमा सचिन के साथ रहना चाहती थी, इसलिए 10 मई को वह अपने चारों बच्चों के साथ कराची से शारजाह पहुंची। फिर यहां से फ्लाइट के जरिए काठमांडू पहुंची। काठमांडू से पोखरा एक प्राइवेट गाड़ी से पहुंची। पोखरा से दिल्ली के लिए बस ली और 13 मई को सीमा नोएडा पहुंची। यहां से सचिन उसे रबूपुरा इलाके में ले आया। दोनों किराए के मकान में रहने लगे। पुलिस को भनक लगने के बाद दोनों को कुछ दिनों के लिए अरेस्ट कर लिया गया, अभी दोनों जमानत पर रिहा हैं।

हिंदू महिलाओं का बलात्कार किया जाएगा
वहीं, इससे पहले पाकिस्तान के एक कबायली समूह से जुड़े डाकुओं ने धमकी देते हुए कहा था कि यदि सीमा को वापस नहीं भेजा गया तो पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू महिलाओं का बलात्कार कर हत्या कर दी जाएगी। डकैत रानो शार ने धमकी भरा वीडियो जारी करते हुए कहा था, “हमारी अपील है, हम झकरानी कबीले वाले हैं। हमारी लड़की इधर से गई है। पाकिस्तान से भारत के दिल्ली में गई है। ये बात समझ लो अगर तुमने हमारी लड़की वापस नहीं की तो जहाँ-जहाँ हिंदू महिलाएँ हैं, वहाँ-वहाँ बलात्कार होगा। इज्जत प्यारी है तो हमारी लड़की बच्चों समेत वापस कर दो। हम बलूच कौम हैं, झकरानी हैं।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |