मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया, मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें थी , कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

शाजापुर-
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए प्रथम चरण में आज 25 जून को हो रहे मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने आज शाजापुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कांजा, बरवाल, टुकराना, चौसलानिकुंज, छतगांव, कुकड़ी, अभयपुर एवं मझानिया में मतदान केन्द्रों पर चल रहे मतदान का जायजा लिया। इन सभी केन्द्रों पर निरीक्षण के दौरान तेजी से मतदान चल रहा था। मतदान के प्रति उत्साह के साथ मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें मतदान केन्द्रों पर देखी गई।

मझानिया एवं अभयपुर में मतदाताओं की लंबी-लंबी लाईनों को देखते हुए कलेक्टर श्री जैन ने मतदान कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा बल को सजगता के साथ काम करने के निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्री बाबुलाल पंवार, जिला होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रमसिंह मालवीय, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रमसिंह भदौरिया, यातायात थाना प्रभारी श्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत सहित सुरक्षा बल के साथ मौजूद थे।
#MPLocalElections
#shajapurlocalelections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |