Shajapur कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने 07 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किये ,कलेक्टर की पहल पर कई महिनों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण हुआ
शाजापुर, 12 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की पहल पर कई महिनों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण हुआ। कलेक्टर श्री कन्याल ने आज कलेक्टर कार्यालय में 07 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा राजस्व विभाग के अन्तर्गत कलेक्टर कार्यालय की राजस्व स्थापना एवं राजस्व विभाग के अन्तर्गत अन्य कार्यालयों तथा शाजापुर जिलें में विभिन्न विभागों के दिवंगत शासकीय सवकों के आश्रित परिवार के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में शासन के निर्देशों के अनुसार परीक्षण तथा जिला अनुकम्पा नियुक्ति समिति की अनुंशसा उपरांत कलेक्टर द्वारा 07 आवेदकों को सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किये गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति पाने वालों में वार्ड क्रमांक 24 जिला सीहोर के निवासी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर, ग्राम करजू जिला शाजापुर के श्री मंगलेश रूपरिया पिता स्वर्गीय श्री मुन्नालाल रूपरिया, फ्रीगंज शुजालपुर मण्डी के श्री पीयूष कुमार नागवंशी पिता स्वर्गीय श्री रामसिंह नागवंशी एवं सारंगपुर जिला राजगढ़ के श्री निखिल डोंगरे पिता स्वर्गीय श्री रामचरण डोंगरे को कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद के लिए नियुक्ति आदेश प्रदान किये गये। इसी तरह वार्ड क्रमांक 25 कर्मचारी कॉलोनी शाजापुर के निवासी श्री जयेन्द्र कुशवाह पिता स्वर्गीय श्री प्रहलादसिंह कुशवाह, वार्ड क्रमांक 21 लालपुरा शाजापुर के निवासी श्री अमित चौहान पिता स्वर्गीय श्री अशोक कुमार चौहान एवं ग्राम खिंदियाखेड़ी जिला आगर-मालवा के श्री तूफानसिंह कटारा पिता स्वर्गीय श्री अमरसिंह कटारा को कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के राजस्व विभाग में भृत्य के पद के लिए नियुक्ति आदेश प्रदान किये गये।
कलेक्टर की पहल पर कई महिनों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण हुआ
कलेक्टर श्री कन्याल की पहल पर विगत कई महिनों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए निराकरण किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जब कभी भी किसी परिवार का जिम्मेदार सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होती है, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है, इस कारण परिवार जनों को काफी परेशानियों का गुजरना पड़ता है। इन्ही परेशानियों को समझते हुए कलेक्टर ने कलेक्टर शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करवाया गया। जिसमें आज 07 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदान किये गये।
आवेदकों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति आदेश मिलने पर प्रसन्नचित होकर कलेक्टर श्री किशोर कन्याल का हृदय से धन्यवाद दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति से उनके परिवार को सहारा मिलेगा।




