शाजापुर
—–
आज प्रात: 11.30 बजे पी डब्ल्यू डी विश्राम गृह टंकी चौराहा शाजापुर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने राज्य सैनिक बोर्ड एवं केन्द्रिय सैनिक बोर्ड द्वारा दी जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सम्मेलन के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन नवीन वेब पोर्टल की जानकारी भी दी एवं सभी से अपने व्यक्तिगत एवं पारिवारीक जानकारी अद्यतन करने का आग्रह भी किया। बैठक के दौरान जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितो द्वारा उठाई गई समस्याओं का उचित निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। सम्मेलन में 50 से अधिक पूर्व सैनिकों एवं वीर नारीयों ने भाग लिया।
अन्त में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने अगला सैनिक सम्मेलन अगस्त के प्रथम सप्ताह में होने की जानकारी दी एवं भूतपूर्व सुबेदार श्री रमेश चन्द्र पवार, तदर्थ कल्याण संयोजक ने सम्मेलन में आने के लिये भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर रिटायर्ड हवलदार श्री हरिदर्शन सिंह तोमर, रिटायर्ड हवलदार श्री अजय शर्मा, रिटायर्ड नायक श्री मनोज राठौर, रिटायर्ड नायक श्री दीपक हरियाल सहित जिले के 50 भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।
#JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur