कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये —-  सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

शाजापुर
—-
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार शाजापुर जिले में आगामी विधानसभा-2023 को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभावार सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

सेक्टर अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह द्वारा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर शाजापुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, सभी थाना प्रभारी तथा डीएसबी के कर्मचारी एवं जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक के साथ विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने सेक्टर अधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र के भौतिक सत्यापन करने, सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर आने जाने का रूट चार्ट तैयार करने, मतदान केन्द्र पर मूलभूत सुविधाएं जैसे- रैम्प, फर्नीचर, टॉयलेट, लाईट, पेयजल आदि की व्यवस्था तथा सेक्टर क्षेत्र के मतदान केन्द्र में यदि मतदान केन्द्र पूर्व निर्वाचनों में क्रिटीकल मतदान केन्द्र रहा हो या मतदान केन्द्र का एरिया वल्नरेबल रहा हो या वर्तमान में हो तो उसके संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने 02 अगस्त 2023 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के पश्चात 03 अगस्त से 10 अगस्त 2023 के मध्य मतदाता सूची का मतदान केन्द्र पर बीएलओ, राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेन्ट एवं मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने सेक्टर अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों के पालन में जिला मुख्यालय स्तर की विधानसभा 167- शाजापुर में EVM Demonstration Center (EDC) एवं अनुभाग मुख्यालय शुजालपुर के सेन्टर पर ईव्हीएम का प्रचार प्रसार एवं मतदान केन्द्रों पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी प्रदान किये गये।

जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनिल तिवारी ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सेक्टर अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गये है। जिस पर समय पर सेक्टर अधिकारियों से संबंधित निर्देश भेजे जायेंगे। इसके साथ समीक्षा बैठक में दिखाई गयी पीपीटी भी व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर क्षेत्र की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में जमा कराएं। इस दौरान सेक्टर अधिकारियों से स्वयं के वाहन के संबंध में जानकारी देने के लिए भी बताया गया है। बैठक के दौरान सेक्टर अधिकारियों से अपने सुझाव भी आमंत्रित किये गये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर एवं शुजालपुर द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन लेकर अपने सेक्टर की संपूर्ण जानकारी एवं प्राटोकॉल के तहत निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के निर्देश भी प्रदान किये गये। सेक्टर अधिकारियो को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स श्री वी.पी. मीणा द्वारा प्रदान किया गया। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
#ECI #Elections2023 Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |