—-
जिले में आगामी 18 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान संचालित किया जायेगा। प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास के समन्वय से दस्तक अभियान संचालित होता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. निदारिया ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर 8 एवं 10 जुलाई 2023 को मैदानी स्वास्थ्य अमले को प्रशिक्षण दिया गया। अभियान अंतर्गत समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण के लिये ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ.आर.एस. पहुंचाना, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान एवं रेफरल, 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृध्दि विलंब की पहचान, समुचित शिशु एवं बाल आहार पूर्ति संबंधी समुदाय को समझाईश देना, एस.एन.सी.यू. एवं एन.आर.सी. से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग व फॉलोअप को प्रोत्साहन तथा गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेना आदि गतिविधियां संचालित की जायेगी।
#health #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP