वृक्षों के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं – प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर
शाजापुर
—-
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ललित किशोर के मुख्य आतिथ्य में जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, जिला पुलिस अधीक्षक श्री यंशवत सिंह राजपूत, वनमण्डलाधिकारी श्री मंयक चॉदीवाल के विशेष आतिथ्य में एवं विशेष न्यायाधीश श्री मोहम्मद अजहर, जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री राजेन्द्र देवड़ा की उपस्थिति में मंगलवार को “पंज ज” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वार ए.बी. रोड़ (हाईवे) पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे वन विभाग शाजापुर के सहयोग से लगाए गए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ललित किशोर द्वारा पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। वृक्षों के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए एवं उनकी देखरेख करना चाहिए। जिला कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, जिला पुलिस अधीक्षक श्री यंशवत सिंह राजपुत द्वारा पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर उत्सव एवं खुशी के पल पर प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए ऐसा अभियान चलाने की आवश्यकता है पर बल दिया जिससे हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दे सके।
इसी श्रृंखला में जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेन्द्र देवड़ा ने कहा कि हमें विकास की अंधी दौड़ में ना दौड़ते हुए पोषणीय विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। साथ ही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक संतुलित पर्यावरण को उपहार में दे सके जैसा कि हमें हमारे पूर्वजों ने दिया है। वनमण्डलाधिकारी श्री मंयक चॉदीवाल ने बताया कि वृक्षारोपण विषय, जाति, धर्म, वर्ग क्षेत्र आदि से परे है एवं प्राण वायु के लिए एकमात्र आधार है इसलिए हमें समन्वित रूप से आंदोलन के तौर पर पौधारोपण करना और उनका संरक्षण करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीशगण शाजापुर, श्रीमती नीतुकांता वर्मा, श्री प्रवीण शिवहरे, श्री दिनेश कुमार नोटिया, श्री अनिल कुमार नामदेव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष परसाई, न्यायाधीशगण श्री आदिल अहमद खान, श्री अनिरूद्ध जैन, श्रीमती हर्षिता जैन, डॉ. स्वाती चौहान, श्री सतीश कुमार शुक्ला जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, श्री कमल किशोर श्रीवास्तव, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ और अन्य अधिवक्तागण, न्यायालयीन अधिकारी, कर्मचारी, वनविभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी के द्वारा रोपित पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया। साथ ही रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड की व्यवस्था वनविभाग द्वारा किए जाने पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ने प्रशंसा की।
#plantation #environment #collectorshajapur #JansamparkMP #jansamparkshajapur #shajapur #MP Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
Department of Forest, Madhya Pradesh