अचलेश्वर महादेव मंदिर में लगे बम बम भोले जयकारे, मनोवांछित फल की कामना के साथ किया गया जलाभिषेक

 ग्वालियर। आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। ग्वालियर में सभी प्राचीन शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में भगवान शंकर की आराधना के लिए पहुंच रहे हैं। भगवान भोलेनाथ का जल, दुग्ध आदि से अभिषेक किया जा रहा है, बेल पत्री आदि अर्पित की जा रही है। भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार भगवान भोलेनाथ को विशेष पूजन सामग्री अर्पित कर रहे हैं।

ग्वालियर के अति प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ आई है। भक्त कतारों में लगकर दर्शन के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। आज सावन के पहले सोमवार पर अचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। मान्यता है कि अचलेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से भक्तों के सब कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान अचलनाथ भक्तों को मनवांछित फल देते हैं। सावन के महीने में इनके दर्शन करने का विशेष महत्व है। भक्तों की भीड़ भाड़ को देखते हुए, मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सावन के पहले सोमवार पर आज के दिन अचलेश्वर महादेव मंदिर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचें। सुबह 4:00 बजे से ही भगवान अचलनाथ की दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी हुई थी। बम बम भोले के जयकारों से मंदिर गुंजायमान है। अति प्राचीन रियासत कालीन, अचलेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत की हमारे संवाददाता नासिर गौरी ने।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |