3 दिन से लापता युवक की मिली राख और हड्डडियां, हत्या के बाद हत्यारों ने कर दिया अंतिम संस्कार!

डबरा: डबरा में 3 दिन से लापता युवक के जले हुए अवशेष ग्वालियर में मिले। युवक शनिवार दोपहर को डबरा से गायब हुआ था जिसकी शिकायत परिजनों ने डबरा सिटी थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने सरगर्मी से तलाश की और युवक का जले हुए अवशेष ग्वालियर कलेक्ट्रेट के बाद बाहर मिले। प्रथम दृष्टि से मामला हत्या का लग रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डबरा के रहने वाले ही एक युवक और युवती पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक चिराग की हत्या लव ट्रायंगल में हो सकती है। चिराग का अफेयर द्रष्टि नामक युवती से चल रहा था। लेकिन उसका चिराग से ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद युवती का अफेयर किसी हंश नामक युवक से हो गया था। इसलिए हो सकता है कि चिराग की हत्या इसी लव ट्रायंगल की वजह से हुई है। सिरोल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

डबरा निवासी चिराग पुत्र अनिल शिवहरे उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुर बाबा रोड डबरा का नई कलेक्ट्रेट की झाड़ियों में जली हुई हालत में अवशेष मिले हैं, चिराग शनिवार दोपहर लगभग 2:00 से गायब था जिसकी लोकेशन रात 8:00 बजे तक डीबी मॉल के आसपास की मिली थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था, इस घटना को लेकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही रविवार शाम को शिवहरे समाज के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने थाना डबरा सिटी में भी युवक के ढूंढने की गुहार लगाई थी।

परिजनों के अनुसार, उसकी किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था और इसी के चक्कर में उसकी जान गई होगी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी लड़के और उसके पिता को भी पूछताछ के लिए डबरा सिटी बुलाया, इसके साथ ही शक के दायरे में डबरा की एक लड़की से भी पूछताछ की थी। चिराग अपने पिता की इकलौती संतान थी जिन की दुकान सराफा बाजार स्थित बालाजी कंपलेक्स के पास थी। बता दें कि चिराग शहर के प्रतिष्ठित दीपक, टीटू, संतोष शिवहरे का भतीजा था।

चिराग की हत्या और जलाने की घटना आरोपी ने कबूल कर ली है। आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल एवं फॉरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |