जबलपुर के गोपालपुर घाट पर रातभर तेज बहाव में फंसे रहे चारों युवक सुरक्षित

जबलपुर। रात में बचाव टीमें कोशिश करती रहीं और सुबह केवट परिवार के गढ़ा निवासी युवकों की जिंदगी बचा ली। एसपी विद्यार्थी ने कहा कि कि वाटर लेबल कम होते ही रेस्क्यू किया गया। सारी रात की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित चारों केवट परिवार के युवकों को जो कि गढ़ा पुरवा निवासी थे और यहां पिकनिक मनाने आए थे। सकुशल निकाल लिया गया है उनके साथ पूरी टीम का एक ग्रुप फोटो भी ली। नर्मदा नदी के गोपालपुर घाट पर रविवार की शाम अचानक जलस्तर बढ़ने से चार युवक नदी के तेज बहाव में फंस गए। अच्छा यह रहा कि वे सभी चट्टानों पर खड़े रहे और जलस्तर उनके पैरों तक ही पहुंच पाया था। जैसे ही प्रशासन और पुलिस को इसकी जानकारी लगी तत्काल रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया, लेकिन अंधेरा होने और नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से बचाव कार्य में लगे लोगों को देर रात तक सफलता नहीं मिल पाई थी। इन चारों युवकों को बचान शाम करीब साढ़े चार बजे से प्रयास शुरू कर दिए गए। पांच बजे के आस-पास एसडीआरएफ की मोटरबोट युवकों के बहुत नजदीक पहुंच गई, लेकिन तेज बहाव की वजह से वो पलट गई। इसके बाद रात आठ बजे के आस-पास मोटर बोट को उनके पास तक ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसी बीच प्रशासन की ओर से सेना के जवानों को भी मदद के लिए बुलवा लिया गया। रात में करीब 11 बजे फिर मोटर बोट को उनके पास ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस बार भी बोट तेज बहाव की वजह से पलट गई। प्रशासन ने ग्लोबल इंजीनियरिंग कालेज से ड्रोन मंगवाकर उनके सहारे चारों युवकों तक लाइफ जैकेट पहुंचवाई। इसके बाद देर रात कृषि विश्वविद्यालय से भी एक बड़ा ड्रोन मंगवाया गया। संभवत: इसके सहारे युवकाें तक रस्सा पहुंचाने की योजना रही। इसे चारों युवकों की खुशकिस्मती ही कहा जाएगा कि शाम से वर्षा नहीं हुई। पानी नहीं गिरने से नर्मदा का जलस्तर घटना भी शुरू हो गया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने की स्थिति नहीं रही। राहत एवं बचाव दल इसी बात को लेकर संतुष्ट हैं कि मझधार में फंसे लोगों के पास तक लाइफ जैकेट पहुंच चुकी है। वे नदी में डूबेंगे तो नहीं ही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |