शरद पवार गुट को एक और झटका, अजित गुट में शामिल हुआ विधायक, बताई यह वजह

महाराष्ट्र के सतारा जिले में वाई विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक मकरंद पाटिल ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार नीत खेमे में शामिल हो गए हैं। मकरंद ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में वित्तीय संकट से जूझ रही दो चीनी मिल को बचाने के लिए और वाई में पर्यटन से जुड़े मुद्दों के हल की उम्मीद के साथ अजित पवार खेमे में शामिल होने का फैसला किया। वह एनसीपी संस्थापक शरद पवार की कराड शहर की यात्रा के दौरान उपस्थित थे, जिसके एक दिन पहले अजित और आठ अन्य विधायक शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए थे।

विधायक ने दावा किया कि उनका नाम अजित पवार सहित एनसीपी के नौ मंत्रियों की सूची में शामिल था, जिन्होंने हाल में शपथ ग्रहण की थी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैंने अजित पवार से कहा कि मैं कोई फैसला लेने से पहले अपने समर्थकों और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से बात करूंगा।” सतारा जिले से एनसीपी के कई कार्यकर्ताओं और पाटिल के समर्थकों ने शनिवार को मुंबई में अजित पवार से मुलाकात की थी।

बैठक की एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि वाई विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी के एक पदाधिकारी पाटिल के लिए मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि यह एक बहुत मुश्किल भरा फैसला था क्योंकि शरद पवार और अजित पवार, दोनों उनके प्रिय हैं। पाटिल ने कहा कि उन्होंने एनसीपी कार्यकर्ताओं के आग्रह पर यह फैसला लिया, जिन्होंने चीनी मिल और वाई में विकास से जुड़े मुद्दे उठाए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |