उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 9 लोगों की मौत…CM धामी की अपील- जरूरी नहीं है तो घूमने मत आएं लोग

उत्तराखंड में रविवार को भी जारी रही बारिश के दौरान भूस्खलन तथा अन्य संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा फिलहाल मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने के मद्देनजर प्रशासन को ‘रेड अलर्ट’ पर रहने को कहा गया है। अनेक स्थानों पर भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कई मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन के प्रभावित होने के साथ ही चारधाम यात्रा में भी रूकावट आ रही है। लगातार बारिश के कारण गंगा सहित प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। देहरादून सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सोमवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में छुट्टी घोषित कर दी है।

सीएम धामी की लोगों से अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को उच्च स्तरीय सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए लोगों से अनावश्यक आवागमन से बचने को कहा है।  प्रदेश में लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिसे देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने जिलाधिकारियों को नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी और भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों को आवागमन की अनमुति नहीं देने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर हरिद्वार में गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए कांवड़ियों से सतर्कता बरतने को कहा है। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिनों से प्रदेश में जारी अत्यधिक बारिश के मद्देनजर लोगों से पूर्ण सतर्कता बनाए रखने व अनावश्यक आवागमन से बचने को कहा है। धामी ने कहा कि अगर जरूरी नहीं हैं तो पहाड़ी क्षेत्रों में न आएं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए प्रशासन को किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए ‘रेड अलर्ट’ पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, धामी ने प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं से भी असुविधा से बचने के लिए मौसम की जानकारी लेने के बाद ही अपने कार्यक्रम बनाने का अनुरोध किया है।

अब तक 9 लोगों की मौत

टिहरी गढ़वाल जिले के मुनि की रेती क्षेत्र में तड़के केदारनाथ से लौट रही एक जीप भूस्खलन की चपेट में आकर उफनाई गंगा नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालु डूब गए। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि गोताखोरों की मदद से हादसे का शिकार हुए तीन तीर्थयात्रियों के शव बरामद हो चुके हैं जबकि अन्य तीन की तलाश के लिए अभियान जारी है।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलर के पास हुई दुर्घटना के समय जीप में चालक समेत 11 लोग सवार थे जिनमें से पांच को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में, भारी बारिश के कारण उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के मिस्सरवाला गांव में दो मकान भरभराकर गिर गए जिससे उनमें से एक में रह रहे एक दंपति की मौत हो गई तथा उनकी पोती घायल हो गई। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कोट में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र डाबरकोट में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई। घटना में एक होमगार्ड बाल-बाल बच गया।

13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके मद्देनजर देहरादून, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों ने कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है जबकि हरिद्वार तथा टिहरी जिले के कांवड़ यात्रा वाले कुछ क्षेत्रों में पहले से ही छुट्टी चल रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |