मुख्यमंत्री श्री चौहान ने औबेदुल्लागंज के 250 स्कूली बच्चों के साथ किया पौध-रोपण जनजातीय संग्रहालय देखने आए बच्चों ने कहा “हमारे मामा सबसे अच्छे” किडनी के उपचार के बाद नया जीवन पाने वाली बबीता ने भी किया पौध-रोपण

भोपाल : रविवार,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स, भोपाल स्थित उद्यान में आज बरगद, नीम, महुआ और करंज के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ आज रायसेन जिले के बच्चों ने पौध-रोपण किया। इनमें ब्राइट विद्यालय औबेदुल्लागंज, क्राइस्ट विद्या भवन, चाणक्य विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर, औबेदुल्लागंज के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राएँ शामिल हैं। बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ फोटो खिंचवाए और सेल्फी भी ली। प्रसन्न और उत्साहित बच्चों ने कहा कि “हमारे मामा सबसे अच्छे।” बच्चे जनजाति संग्रहालय देखने भोपाल आए थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति लागू की है। नीति में ऐसी गतिविधियों पर भी जोर दिया गया है, जिसमें बच्चे विद्यालय और किताबों से कुछ समय बाहर निकल कर विभिन्न संग्रहालय, स्मारक और प्राकृतिक मनोरम स्थल देखें, जिससे वे व्यावहारिक जीवन के साक्षी भी बनें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अन्य समाजसेवियों ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ आज सर्वश्री योगेन्द्र कुमार, अरुण कुमार लोधी, नागेन्द्र शुक्ला, श्री आशीष महावर, बालाघाट के कार्यकर्ता सर्वश्री जितेन्द्र गौतम, सुश्री रवीना गौतम, रवीन्द्र सोनवाले, राजेश रहंगडाले एवं छिंदवाड़ा के सर्वश्री रामवतार दांगी, प्रदीप सिंह ठाकुर, चेतना रघुवंशी, अभिलाषा दांगी ने भी पौधे लगाए। पौध-रोपण करने वाले अन्य लोगों में सर्वश्री बाला सैनी, यश अग्रवाल, विनोद नागर, नीलेश वैष्णव, रितिक सेन, जयप्रकाश शर्मा, अम्बर शर्मा, पूजा लोधी, नीतेश अरोरा और राजेश शर्मा आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से किडनी के रोग के लिए सहायता राशि प्राप्त करने वाली श्रीमती बबीता ने परिजन के साथ पौध-रोपण किया। श्रीमती बबीता ने उपचार के लिए मिली मदद से नया जीवन प्राप्त किया है। श्रीमती बबीता ने उपचार सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |