मक्सी शाजापुर के बीच हाईवे पर हादसा महिला की मौके पर मौत 1 अन्य घायल

शाजापुर। रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे रोजवस टोल टैक्स और नैनावद के बीच एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है जिसे टोल टैक्स वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है और उसका उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार लोगों को एक बड़े वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ जो व्यक्ति था वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल शाजापुर के मुताबिक दुर्गा बाई पति बादर उम्र 23 वर्ष की मौत हो गई है और गुड्डू पिता नागु जी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। मक्सी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक महिला को कुचलता चला गया जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। गंभीर घायल को उपचार हेतु शाजापुर भेज दिया गया था। घटना की सूचना मिलते मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची जब तक गंभीर घायल और मृतिका को शाजापुर अस्पताल लाया जा चुका था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |