BJP को कराड़ा की चुनोती, विकास के मुद्दे पर शाजापुर के आजाद चौक में मंच लगाकर बहस करने को तैयार हूं “कांग्रेस ने जो कहा वह किया” पूर्व मंत्री कराडा ने मंच से कहा

शहजाद खान शाजापुर, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जो कहा है वह किया है और जो कहेंगे वह करेंगे हम जनता के बीच विकास के मुद्दे को लेकर जाते हैं और उन मुद्दों पर ही बात करते हैं। जनहित के काम करते है। जो वचन हमारे नेता देतें है उसे पूरा करते है। मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूं कि वह शाजापुर विधानसभा में अपने 15 साल के कार्यकाल और मेरे 15 महीने के कार्यकाल को लेकर चाहे तो आजाद चौक में मंच लगाकर बहस कर ले। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा यह बात शाजापुर विधायक और पूर्व जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने शनिवार को गांधी हाल में मोहन बड़ोदिया ब्लॉक के मंडलम सेक्टर और बूथ कमेटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संबोधित करने के दौरान कहीं । उन्होंने कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहां की सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी क्षेत्र में आम जनता से संपर्क करें उन्हें कांग्रेश की 15 महीने की सरकार में किए गए कामों के बारे में बताएं कांग्रेस की सरकार 2023 में बनने पर दिए गए वचन के बारे में बताएं श्री कराडा ने मंच से वचन पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि
वचन पत्र में किसान, महिला, नौजवान, सहित वर्गों का ध्यान रखा गया है। प्रदेश में पानी की समस्या, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि को प्राथमिकता दी गई है. चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष महत्व दिया गया है.। पहले से घोषित पांच बिन्दू जो सभी को पता है, जिसमें 500 रुपए में गैस की टंकी, डेढ़ हजार रुपए महिलाओं का मानदेय, 100 यूनिट तक के बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक के 50 फीसदी बिजली बिल. इस वचन पत्र में प्रदेश के सर्वांगीण विकास का जिक्र है. यह वचन पत्र अब तक का सर्वश्रेष्ठ वचन पत्र है ।
उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि शाजापुर में 15 महीने की सरकार में तीन सिंचाई की बड़ी योजनाएं प्रस्तावित की गई थी लेकिन सरकार चली गई बावजूद उसके मेरे द्वारा अथक प्रयास से उन्हें स्वीकृत करा लिया गया है और वर्क आर्डर भी जारी हो गए हैं जिसके अंतर्गत कबूलपुर डैम जिससे 12 गांव को सिंचाई में लाभ मिलेगा सजोड डेम और देहरीपाल डेम शामिल है श्री कराड़ाने कहा कि आप सभी को यह भी ज्ञात है कि मां नर्मदा का जल अति शीघ्र शाजापुर पहुंचने वाला है जिसका काम युद्ध स्तर पर चल रहा है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू मुसलमान के मुद्दे पर राजनीति करने का काम भाजपा कर रही है जबकि कांग्रेस ने जो देश को दिया है वह सबके सामने मैं आप सभी को मंच से यह कहना चाहता हूं कि क्षेत्र की जनता के लिए मैं हमेशा समर्पित हूं और विकास के लिए आप लोगों के सहयोग के लिए हमेशा खड़ा हूं । इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार कराड़ा आईटी सेल जिला अध्यक्ष देवकरण गुर्जर अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सचिन पाटीदार,अमर सिंह बकानी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। आभार जुनैद मंसूरी ने माना

श्री कराड़ा ने मंच से संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हम दिखावा नहीं करते कांग्रेस की सरकार ने किसान कर्ज माफी की शाजापुर जिले में हजारों किसानों के कर्ज माफ हुए हैं जिसका प्रमाण मौजूद है शाजापुर जिला मुख्यालय की मल जल योजना कांग्रेस के शासनकाल में स्वीकृत हुई और शाजापुर शहर में उसका काम चल रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे कई बड़े स्थाई और ठोस काम कांग्रेस की सरकार ने किए हैं जो आमजन के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहे हैं

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |