दिल्ली के सराय रोहिल्ला में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान शास्त्री नगर निवासी अभिषेक उर्फ डांसर (21) तथा सुनीत (18) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे अभिषेक ने सुनीत की मदद से वजीरपुर निवासी कमल (23) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दोनों आरोपी स्कूटर पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि कमल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने मामूली बात पर कमल की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि करीब दो से तीन महीने पहले शास्त्री नगर में कमल ने अभिषेक को अपमानित किया था। परिणामस्वरूप, उसने और सुनीत ने बदला लेने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि अभिषेक अपने पास चाकू रखता था और कमल पर हमला करने की फिराक में रहता था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |