प्रकृति के सामने किसी का बस नहीं…देखें जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन का भयानक

बनिहाल/जम्मू:  जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को रातभर हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाओं के बाद शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनिहाल और काजीगुंड स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा भी दिनभर के लिए निलंबित कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर को हर मौसम में देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मेहर, कैफेटेरिया मोड़, कीला मोड़, सीता राम पासी और रामबन के पंथियाल में भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं। उन्होंने बताया कि पंथियाल सुरंग की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा बह गया है।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद सड़क को साफ करने और प्रभावित हिस्सों की मरम्मत का काम जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक रास्ता साफ करने और मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे राजमार्ग पर यात्रा न करें।” सीमावर्ती जिलों-पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले वैकल्पिक संपर्क मार्ग मुगल रोड पर भी पुंछ जिले में राता चंभ के पास कई जगहों पर भूस्खलन हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, मार्ग साफ करने वाली एजेंसियां यातायात की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिलार के पास रेल पटरियों पर जलजमाव के कारण बनिहाल और काजीगुंड के बीच रेल सेवा को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया गया है। मौसम विज्ञानियों ने रविवार तक पूरे जम्मू-कश्मीर में मानसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |