शाजापुर,,
कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देश पर निर्मलाबाई के रास्ते का मौके पर ही हुआ निराकरण
—
—
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देश पर आज ही निर्मलाबाई के रास्ते का मौके पर ही हुआ निराकरण। नगरपरिषद अकोदिया में संपन्न हुए शिविर के दौरान अकोदिया की निर्मलाबाई पति मनोहरसिंह ने रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन दिया।
इस पर कलेक्टर श्री कन्याल ने राजस्व विभाग के अमले को तत्काल कार्रवाई कर आज के आज ही रास्ता खुलवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए राजस्व विभाग के अमले द्वारा मौके पर जाकर निर्मलाबाई का रास्ता खुलवा दिया गया, इससे निर्मलाबाई प्रसन्न है, इसके लिए उसने कलेक्टर को धन्यवाद दिया।
#successstory #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh