इंदौर: मध्यप्रदेश में अपराध करने वाले अपराधियों के घर के ऊपर एक बार फिर मामा शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर एक्टिव हो गया है। इसी कड़ी में इंदौर के खुडैल क्षेत्र में नाबालिग दुष्कर्म मामले में आरोपी के घर चला मामा का बुलडोजर चला।
बता दें पूरा मामला इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र के बड़ियाकिमा का जहां एक आदिवासी नाबालिग बच्ची अपना निर्माणाधीन मकान देखने गई थी। तभी वहां काम करने वाले 3 युवकों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है जिसके बाद बच्ची ने परिजनों के साथ खुड़ैल थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया।
वही कलेक्टर के आदेश पर मुख्य आरोपी इरफान निवासी काजी पालसिया में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई में कई थानों का बल मौके पर मौजूद रहा। वही खुडैल एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम के साथ प्रशासन का अमला के मौके पर मौजूद रहा। खुडैल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।