देखें video शाजापुर में स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, बाल बाल बचे मासूम

शाजापुर में बच्चों से भरा एक स्कूली वाहन हादसे का शिकार हो गया। स्कूल का वाहन बच्चों को लेकर गांव से 3 किलोमीटर दूर तक पहुंचा ही था कि रास्ते में वाहन खंती में उतर गया। इसके बाद वाहन पेड़ से टकरा गया। स्कूल वाहन में 18 बच्चें सवार थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित है। ट्रैक्टर की मदद से वाहन को ऊपर खींच लिया गया। घटना सुबह 10 बजे शाजापुर और भरड़ गांव के बीच हुई।
बच्चे सुबह अपने गांव भरड़ से शाजापुर शहर में स्कूल जा में रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद छोटे बच्चे रोने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और वाहन चालक को फटकार लगाई। इसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे। यहां स्कूल प्रबंधन के सामने नाराजगी जाहिर की।


बिना नंबर और फिटनेस के चल रहे स्कूल वाहन®
शाजापुर जिले में 100 से ज्यादा स्कूल वाहनों पर नंबर प्लेट भी नहीं है। इन वाहनों की स्थिति भी जर्जर हो रही है। अधिकांश वाहनों के परमिट भी नहीं है। इस वाहन का परमिट, फिटनेस और बीमा तीनों नहीं हैं। वाहन की कंडीशन ठीक नहीं है, यहीं नहीं वाहन पर स्कूल का नाम भी नहीं लिखा है। इसके बाद भी ऐसे वाहन बच्चों की जान को खतरे में डालकर दौड़ रहे हैं। आज भी बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बताया जा रहा है कि वाहन के स्टेरिंग फेल होने से यह हादसा हुआ। वाहन का बीमा और फिटनेस भी नहीं है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |