पार्षद पद के अभ्यर्थी व्यय लेखा का व्यवस्थित संधारण करें- कलेक्टर श्री जैन -शाजापुर कलेक्ट्रेट में— अभ्यर्थियों का व्यय लेखा प्रशिक्षण संपन्न

शाजापुर
—-
नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 में पार्षद पद के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी अपने व्यय लेखा का व्यवस्थित संधारण करें तथा मांगे जाने पर निरीक्षक को उपलब्ध कराएं। यह बात कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी नगरपालिका शाजापुर श्री दिनेश जैन ने आज निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित हुए व्यय लेखा प्रशिक्षण के दौरान कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, व्यय लेखा नोडल जिला पेंशन अधिकारी श्री आरबी धाकड़, जिला पंचायत लेखा अधिकारी श्री मुकेश जाटव, सहायक कोषालय अधिकारी श्री किशोर पाटीदार सहित निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी भी उपस्थित थे।

अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी अपने व्यय लेखा को समुचित रूप से संधारित करें। बैंक में नया खाता खोलकर निर्वाचन के सारे व्यय उसी खाते के माध्यम से करें। पूरे निर्वाचन के दौरान 5 हजार रूपये से अधिक किसी भी व्यक्ति या संस्थान को नगद भुगतान नहीं करें। निर्वाचन के दौरान होने वाले प्रत्येक व्यय को लेखा रजिस्टर में अंकित करें। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बनायी गई लेखा परीक्षण टीम द्वारा भी अभ्यर्थियों के व्यय पर नजर रखी जायेगी। टीम द्वारा एक शेडो रजिस्टर बनाया जायेगा। शेडो रजिस्टर और अभ्यर्थी के रजिस्टर में अंतर नहीं होना चाहिये। साथ ही कलेक्टर ने सभी अभ्यर्थियों से कहा कि अखबारों में एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन देने के पूर्ण उसका एमसीएमसी से प्रमाणीकरण कराएं। साथ ही अखबारों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ऐसा वक्तव्य या ऐसे समाचार नहीं दें, जिससे कि प्रतीत हो कि निर्वाचन लड़ने वाला अभ्यर्थी अपना चुनाव प्रचार करा रहा हो। ऐसे समाचारों की निगरानी की जा रही है तथा एमसीएमसी द्वारा समीक्षा में पाया जाता है कि उक्त समाचार पेड न्यूज है तो उसका खर्चा अभ्यर्थी के व्यय लेखा में जोड़ा जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि अभ्यर्थी यदि तय व्यय सीमा से अधिक निर्वाचन में व्यय करेंगे तो निर्वाचन आयोग द्वारा अयोग्य ठहराया जा सकता है। अभ्यर्थी मतगणना के 30 दिन के भीतर अपना व्यय लेखा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जमा कराएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत के लेखा अधिकारी श्री जाटव ने व्यय लेखा संधारित करने के लिए निर्धारित नियमों एवं प्रारूपों से अवगत कराया।
#MPLocalElections
#shajapurlocalelections

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |