आदिवासी युवक पर पेशाब करने के आरोपित पर लगाया एनएसए, अवैध निर्माण ढहाया

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने के आरोपित भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कलेक्टर ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(एनएसए) की कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर उसे केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया है। इसके बाद प्रशासन ने उसके अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

पुलिस आरोपित को लेकर जब रात में थाने पहुंची तो पहले से मौजूद मां और पिता रोने लगे। आरोपित के पिता रमाकांत शुक्ला ने कहा कि यदि लड़के ने गलती की है तो उसे फांसी दे दी जाए पर हम लोगों को बेघर न किया जाए। बुधवार सुबह राजस्व अमला आरोपित के कुबरी स्थित मकान पर पहुंच गया। अवैध रूप से बनाए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाकर धराशायी कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मां हेमलता बेहोश हो गई।

घटना के समय नशे में था

आरोपित ने स्वीकारा कि नशे की हालत में उसने युवक के ऊपर पेशाब की थी। हालांकि एक दिन पहले तक वह घटना से इन्कार कर रहा था। वहीं, पुलिस ने वीडियो बनाने वाले दीनदयाल साहू और प्रसारित करने वाले आदर्श शुक्ला के विरुद्ध आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। घटना को डेढ़ साल पुराना बताते हुए वीडियो व पेन ड्राइव जब्त की है। पुलिस के अनुसार वीडियो को फारेंसिक जांच के लिए भी भेजा जाएगा।

पल्ला झाड़ रही भाजपा

आरोपित प्रवेश शुक्ला करीब सात साल पहले भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी रह चुका है। सितंबर 2021 में उसने मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वह खुद को विधायक प्रतिनिधि बताता था। पोस्टर- बैनर में इसी पद नाम से वह प्रचारित किया जाता रहा है। हालांकि विधायक केदारनाथ शुक्ला उसके विधायक प्रतिनिधि होने से इन्कार कर रहे हैं। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह ने कहा कि आरोपित का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। वह भाजपा का पदाधिकारी नहीं है। पहले किस पद पर कहां था, इसके बारे में मुझे नहीं पता।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित को सपरिवार बुलाया सीएम हाउस

सीधी में भाजपा नेता द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर लघुशंका की घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया और घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने पीड़ित को सपरिवार भोपाल में मुख्यमंत्री निवास बुलाया है जहां, गुरुवार को वे उनसे मुलाकात कर परिवार को ढांढस बांधेंगे।

कई कांग्रेस नेता पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए विरोध पर आ गए हैं। पूर्व मंत्री व विधायक कमलेश्वर पटेल पीड़ित को 48 घंटे कस्टडी में रखने के खिलाफ दिन भर धरने पर बैठे रहे वहीं शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पीड़ित के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए धरने में बैठे।

पता चला है कि 4 वर्ष बाद वायरल किया गया पेशाब कांड का वीडियो। पिता का आरोप है कि साजिश करने वाले 4 लाख रुपये मांग रहे थे। परिवार के लोगों पर ही फंसाने का आरोप लगाया जा रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि दीनदयाल साहू ने वीडियो बनाया था। इसकी कोर्ट में पेशी होगी। वीडियो बनाने और वायरल करने वाले पर भी कार्रवाई होगी। पेन ड्राइव पुलिस ने जब्‍त कर ल‍िया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा प्रवेश पर एनएसए लगाने का आदेश भी जारी कर द‍िया गया है।

भाजपा ने घटना की जांच के लिए बनाई समिति

सीधी में हुई घृणित घटना की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल के संयोजकत्व में 4 सदस्यीय समिति का गठन किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |