सावन महीने के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू, 4 करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान

हरिद्वारः सावन का महीना शुरू होने के साथ ही मंगलवार से कांवड़ यात्रा आरंभ हो गया और गंगा जल भरने हेतु कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। एक पखवाड़े तक चलने वाली कांवड़ यात्रा में शिव भक्त सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यहां से गंगा जल लेकर वापस जाएंगे और अपने गांव और क्षेत्र के शिवालयों में शिव त्रयोदशी के दिन शिव का जलाभिषेक करेंगे। अब एक पखवाड़े तक हरिद्वार मे भोले बम और बम-बम की गूंज रहेगी।

ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि सबसे पहले गुरू द्रोणाचार्य ने हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल भरकर मेरठ के पास पुरा महादेव मंदिर मे भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। उन्होंने बताया कि कांवड़ को श्रवण कुमार की कथा के साथ भी जोड़ा जाता है, जिन्होंने अपने अंधे मां-बाप को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा करवाई थी। इस वर्ष 4 करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान है, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। कांवड़ियों के इतनी बड़ी संख्या में आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन काफी एहतियात बरत रहा है और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तक तमाम अधिकारी लगातार बैठकें कर कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न करवाने की तैयारियां पूरी कर चुके हैं।

गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वी मुरुगेशन ने कहा कि मेला क्षेत्र को कई क्षेत्रों में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है जबकि जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र मे 7 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और 12 कंपनी पीएसी के साथ ही दस हजार पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। उनके अनुसार इसके अलावा बम रोधक दस्ता, श्वान दस्ता और जलपुलिस को भी तैनात किया गया है। मुरुगेशन ने बताया कि इस बार कांवड़ियों को अपने साथ अपना पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा और इसके बिना हरिद्वार मे प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

जिलाधिकारी धीरज सिंह गब्रयाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए 13 स्थानों पर करीब 50 हजार गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी लेकिन अन्य लोगों के बिना अनुमति ड्रोन कैमरा उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार पुलिस ने एक बार कोड जारी किया है, जिससे कांवड़ यात्रा के संबंध में पूरी जानकारी घर बैठे ही मिल सकेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |