दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग, वकीलों के बीच कहासुनी होने के बाद चलीं गोलियां

दिल्ली के तीस हजारी अदालत परिसर में यहां बुधवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की इस घटना में कथित रूप से वकीलों के दो समूह शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, “तीस हजारी अदालत में बुधवार को अपराह्न करीब 1:35 बजे गोलीबारी की घटना हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो समूहों ने कथित रूप से हवा में गोलियां चलाईं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।”

सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना के वीडियो में एक व्यक्ति हवा में गोली चलाता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि अन्य लोग पत्थर फेंकते और लकड़ियों की तख्तियां उछालते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में दो समूह, जिसमें से ज्यादातर लोग सफेद कमीज में हैं, हाथों में डंडे लिए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में गोलीबारी के घटनास्थल पर खोखे भी देखे जा सकते हैं।

किसी को हिरासत में नहीं लिया गया
पुलिस के मुताबिक, हालात सामान्य हैं और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (मध्य रेंज) परमादित्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, पुलिस दल जांच कर रहे हैं और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि हथियार लाइसेंसी थे या गैर-लाइसेंसी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |