दिल्ली: जनकपुरी में सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, दिख रहा गड्ढा…वीडियो वायरल होने पर लोगों ने लिए खूब मजे

मानसून की बारिश अभी जमकर बरसी भी नहीं है लेकिन उसका असर पहले ही दिखने लग गया है। दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वहीं बारिश के चलते दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बुधवार सुबह अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया और यहां एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया। दिल्ली पुलिस ने गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं गड्ढे को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सकुता देखी गई।

बड़ी संख्या में लोग इस गड्ढे को देखने पहुंचे। हालांकि सड़क के बीच में इतना बड़ा गड्ढा होने की वजह से आसपास के इलाकों में आवाजाही पर असर पड़ा है। सड़क धंसने की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस गड्ढे को खूब मजे ले रहे हैं। किसी ने लिखा कि सबमरीन इसमें लेकर जाओ और कितने मजे चाहिए दिल्लीवालों को। एक अन्य यूजर ने लिखा भारतीय लोग इससे बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर डिजर्व करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |