देवेन्द्र उर्फ तक्की तथा घनश्याम 6 माह के लिए निर्बंधित

शाजापुर
—-
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिनेश जैन ने शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के काछीवाड़ा टेंशन चौराहा निवासी देवेन्द्र उर्फ तक्की कुशवाह पिता शिवनारायण उर्फ सोहन उम्र 20 वर्ष तथा शुजालपुर थाना क्षेत्र के रायकनपुरा निवासी घनश्याम नौरंगी पिता मोहनलाल को 6 माह के लिए निर्बंधित किया है। इस अवधि में दोनों को आदेशित किया गया है कि वे प्रत्येक 15 दिन में एसडीएम न्यायालय/थाना प्रभारी के समक्ष अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: देंगे। 6 माह की कालावधि तक प्रत्येक ऐसे आवागमन की पूर्व सूचना जिससे वे अपने निवास ग्राम या शहर से अन्यत्र प्रस्थान करते है संबंधित क्षेत्र के एसडीएम/थाना प्रभारी को समक्ष में उपस्थित होकर देंगे। निर्बंधित व्यक्तियों को आदेशित किया है कि वह किसी भी व्यक्ति के शरीर या संपत्ति को क्षति पहुंचाने के लिए किसी पदार्थ या शस्त्र को कब्जे में नहीं रखेंगे और न ही उपयोग में लायेंगे। निर्बंधित व्यक्तियों से अपेक्षा की गई है कि वे आपराधिक गतिविधियों से दूर रहेंगे और आम नागरिक की तरह शांति एवं सदाचार बनाए रखेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |