माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार बनाया नया रिकार्ड

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़यिों पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में चालू वर्ष के पहले छह महीनों में 50 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत जनवरी से जून तक 50,43,438 लाख भक्तों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल उक्त अवधि में लगभग छह लाख से अधिक भक्तों ने गुफा मंदिर का दौरा किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 45,96,453 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के दर्शन किये थे।” सूत्रों ने कहा कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर मई-जून के महीनों में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ गई।

उन्होंने कहा,‘‘वर्तमान में, भवन तक पहुंचने के लिए 13 किलोमीटर लंबे रास्ते पर यात्रा करने के लिए प्रति दिन लगभग 30,000 से 35,000 तीर्थयात्री कटरा पहुंच रहे हैं।” आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी में 5,24,189 तीर्थयात्रियों ने, फरवरी में 4,14,432, मार्च में 8,94,650, अप्रैल में 10,18,540, मई में 9,95,773 और जून के महीने में 11,95,844 यात्रियों ने गुफा मंदिर पहुंचे तथा माता के दर्शन किये।” अधिकारी ने कहा कि 2022 में जनवरी में 4,38,521 तीर्थयात्रियों ने, फरवरी में 3,61,074, मार्च में 7,78,669, अप्रैल में 9,02,192, मई में 9,86,766 और जून में 11,29,231 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर का दौरा किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |