टिपरा मोथा पार्टी के प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा का पॉलिटिक्स से सन्यास, बोले- लोगों के लिए राजनीति छोड़ने का किया फैसला

त्रिपुरा की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टिपरा मोथा ची के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने राजनीत छोड़ने का ऐलान किया है। एक वीडियो मैसेज के जरिए प्रद्योत देबबर्मा ने कहा कि “मैं अब राजनीति नहीं करना चाहता, मैं लोगों को कुछ देना चाहता हूं। मैंने लोगों को कुछ देने और राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ने का फैसला किया है।

वीडियो में देबबर्मा ने कहा कि नई पार्टी बनाने से कुछ नहीं होगा। एमपी, पीएम बनने से कुछ नहीं मिलेगा। मंत्री बनने से कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह तब मिलेगा, जब हम दिल्ली में एक साथ आवाज उठाएंगे। देबबर्मा ने दावा कि टिपरा मोथा के लोग आपस में एक दूसरे से जलते हैं। उन्होंने अपील की कि कुछ महीनों के लिए अपने अहंकार और गुस्से को एक तरफ करके समाज के लिए दिल्ली में आवाज उठाएं।

हाल ही में देबबर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री मानिक साहा से मुलाकात की थी। बता दें कि त्रिपुरा में इस साल ही विधानसभा चुनाव हुए थे। विधानसभा चुनावों में टिपरा मोथा पार्टी ने 60 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वह राज्य की दूसरे नंबर की पार्टी थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |