सीधी के Viral Video पर CM शिवराज का बड़ा एक्शन, आरोपी पर NSA और SC/ST एक्ट की कार्रवाई के दिए निर्देश

भोपाल: सीधी जिले के वायरल वीडियो पर सीएम शिवराज ने संज्ञान लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाए, कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी, सीएम ने अपराधी पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने निर्देश दिए। सीधी पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आईपीसी धारा 294,504 से अपराध कायम कर कार्रवाई की है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जो मध्यप्रदेश के सीधी का बताया जा रहा था, जिसमें असामाजिक तत्व, एक युवक पर पेशाब करते नजर आ रहा था। जैसे ही यह अमानवीय वायरल वीडियो सीएम शिवराज के संज्ञान में आया तो उन्होंने अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश देते हुए अपराधी युवक पर एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवेश शुक्ला विक्षिप्त बताया जा रहा है, कुछ दिनों पूर्व वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका है, सोशल मीडिया पर आरोपी को स्थानीय विधायक का करीबी बताया जा रहा था, जबकि विधायक ने इस बात को पुरी तरह से खारिज किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |