बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कल भाजपा मुख्यालय में विदेशी राजनयिकों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोपीय संघ और कैरेबियाई देशों के मिशन प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान नड्डा इन राजनयिकों को राष्ट्र निर्माण में भाजपा के योगदान से अवगत कराएंगे।

इसमें कहा गया, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोपीय संघ और कैरेबियाई देशों के राजदूतों के साथ बातचीत करेंगे।”

बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान नड्डा इतिहास, संघर्ष, सफलता, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में भाजपा के योगदान के बारे में विस्तार से बताएंगे। नड्डा ने पिछले साल छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर ‘भाजपा को जानो’ पहल की शुरुआत की थी। भाजपा के अनुसार, इस पहल के तहत नड्डा ने अब तक 56 मिशन प्रमुखों के साथ बातचीत की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |