गोहाना में आवारा पशुओं ने मचाया आतंक, गाय ने व्यक्ति पर किया हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल

गोहाना: शहर में आवारा पशुओं का आतंक इस कदर  बढ़ता जा रहा है कि वह लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। वहीं  देर रात को गोहाना के आदर्श नगर के रहने वाले एक व्यक्ति अपने घर रात को दो बजे घर कहीं से आ रहा था। इसी दौरान पीछे से एक आवारा गाय ने उस पर हमला बोल दिया और नीचे गिरा कर अपने सींगो से वार कई बार किया, जिससे व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बता दें कि गोहाना शहर में इन आवारा पशुओं के हमले का पहला हमले का मामला नहीं है। इससे पहले भी आवारा पशुओं के हमले की घटनाएं हो चुकी है। उधर स्थानीय प्रशासन आवारा पशुओं को पकड़ने नाकाम साबित हो रहा है। लोगों को इन आवारा पशुओं के कारण घरों से बाहर निकलना भी दुर्लभ हो गया है। लोग डरे और सहमे से रहते है। सांडो के कारण दुकानें और वाहन भी क्षतिग्रस्त होते हैं।

वहीं घायल साहिल ने बताया कि वे आर्दश नगर गोहाना के रहने वाले है। कल रात को वह घर वापिस आ रहा था तो पीछे से एक आवारा घूम रही गाय ने उस पर हमला कर दिया। गाय ने जब हमला किया वह कुछ समझ नहीं पाया और उसने लगातार उस पर हमला करती रही मैं किसी प्रकार से अपना बैग छोड़ कर भागा भागने के बाद भी गाय ने पीछा किया और दुबारा से फिर हमला किया। इस मामले को लेकर एसडीएम का कहना है कि आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा रहा है। बाकी बचे पशुओं को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें भी गौशालाओं में भेजा जाएगा,जिससे लोग सुरक्षित रह सकें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |