Jyoti Maurya के केस के बाद पतियों ने PSC की तैयारी कर रही 135 पत्नियों को बुलाया वापस? कहा- नहीं बनना Sooryavansham का हीरा ठाकुर

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया पर भी ज्योति मौर्य के केस की चर्चा हो रही है। बता दें कि फिलहाल ज्योति मौर्य के खिलाफ जांच कार्रवाई चल रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पत्नियों को उनके पति वापस घर बुला रहे हैं।

कुछ ट्विटर यूजर्स तो यहां तक दावा कर दिया है कि कोचिंग संस्थानों के हब यानी प्रयागराज (इलाहाबाद) से करीब 135 शादीशुदा लड़कियों को उनकी पढ़ाई छुड़ाकर वापस बुला लिया गया है। ऐसे दावे वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तो जैसे बवाल ही मच गया। लेकिन जब कई मीडिया संस्थानों ने इस बात की पड़ताल की तो कुछ और ही बात निकलकर सामने आई। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा ?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रयागराज के कोचिंग सेंटर संचालकों ने इस बात की पुष्टि की है कि किसी भी तैयारी कर रही महिलाओं को वापस नहीं बुलाया गया है। वहीं, कुछ तैयारी कर रही अभ्यर्थियों का भी कहना है कि ये दावा पूरी तरह गलत है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |