‘कर्नाटक में भी है एक अजित पवार, साल के भीतर गिर जाएगी सरकार’ : कुमारस्वामी बड़ा दावा

कर्नाटक में भी महाराष्ट्र वाला सियासी खेल हो सकता है, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में रविवार को हुए चौंकाने वाले घटनाक्रम के बाद मुझे डर है कि कर्नाटक में अजित पवार के रूप में कौन उभरेगा? साल के भीतर में ही कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी। मैं यह नहीं बताऊंगा कि अजित पवार कौन होंगे, लेकिन यह राज्य में जल्द होगा।’

एचडी कुमारस्वामी ने विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के रवैये के कारण इस देश देश में महागठबंधन संभव नहीं है। साल 2018 के गठबंधन में हमने क्या हासिल कर लिया? दूसरी तरफ बीजेपी ने विधानसभा में नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने डीके शिवकुमार के साथ धोखा किया। बता दें कि, कर्नाटक में  कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम पद के लिए सिद्धारमैया के अलावा डीके का भी नाम आगे चल रहा था। डीके शिवकुमार किसी भी फॉर्मूले के तहत कर्नाटक सीएम बनना चाहते थे लेकिन कांग्रेस आलाकमान के सामने उनकी कोई भी कोशिश काम नही कर पाई और बाद में उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया।

विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे
कुमारस्वामी ने रविवार कोआरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के अलावा ‘‘कई मुख्यमंत्री” हैं और पार्टी की सरकार शुरुआत में ही पटरी से उतर गई है। कुमारस्वामी ने कहा उनकी पार्टी बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि जद (एस) को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि कर्नाटक में वैसे ही ‘वाईएसटी’ कर संग्रह हो रहा है, जैसे पूरे देश में जीएसटी एकत्र किया जाता है। जब उनसे इस संबंध में विस्तार से बताने के लिए कहा गया, तो उन्होंने संवाददाताओं से सिर्फ इतना कहा कि यही सवाल उन लोगों से भी पूछा जाए जो अधिकारियों के साथ ‘आधी रात में बैठकें’ कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |