स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने वीडियो कॉल से अस्पताल में भर्ती मरीजों से जाने हाल-चाल

भोपाल :
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को वीडियो काल से पन्ना और सीहोर जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और उपचार के संबंध में चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने पन्ना जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्र नगर में मरीजों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ डीएमओ डॉ. अभिषेक जैन से चर्चा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिये पहुँचे मरीजों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। दवाइयाँ नि:शुल्क मिल रही हैं। सीहोर जिले के जावर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों ने बताया कि उन्हें उपचार, नि:शुल्क दवाइयाँ और भोजन भी मिल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वेदाखेड़ी में उपचार कराने पहुँचे मरीजों से चर्चा की। मरीजों ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुला रहता है। सेंटर पर दवाई नि:शुल्क मिलती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |