फ्रीजर में बेटी का शव देख हैरान हो गए मायके वाले, मौत के 30 घंटे बाद भी ससुरालवालों ने छिपाया

रीवा: रीवा में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटी की मौत के 30 घंटे बाद भी माइके वालों को उसकी मौत की जानकारी नहीं दी गई। बॉडी फ्रीजर में रखवा दी गई जब परिजनों को कहीं किसी रिश्तेदार के यहां से बेटी की मौत की जानकारी लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने सुसरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायके वालों ने बेटी की मौत की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

फ्रीजर में महिला का शव रखने की ये घटना रीवा के सिटी कोतवाली थाना इलाके के जिउला गांव की है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गांव में रहने वाले भरत मिश्रा की पत्नी सुमित्री मिश्रा की मौत 30 जून की रात हो गई थी, पति व ससुरालवालों ने बीमारी की वजह से मौत होना बताया है। ससुराववालों ने मायकेवालों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि भरत और सुमित्री का बेटा हर्ष मुंबई में रहता है और उसने ही पिता से कहा था कि जब तक वो नहीं आ जाता तब तक मां का अंतिम संस्कार न करें। इसलिए परिजन ने शव को फ्रीजर में रख दिया था।

वहीं इस मामले में मृतका सुमित्री के परिजनों का आरोप है कि उन्हें ससुरालवालों ने बेटी की मौत की सूचना नहीं दी उन्हें दूसरे लोगों से बेटी की मौत की खबर मिली। उन्होंने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर लेकर मामला जांच में ले लिया है और महिला के शव को फ्रीजर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |