शाजापुर, 02 जुलाई 2023/ आगामी 03 जुलाई 2023 को गुरु पूर्णिमा (भैरव पूर्णिमा) पर्व के अवसर पर अनुभाग शाजापुर स्थित भेरू टेकरी में लगने वाले मेले के दौरान जिले में कानून व्यवस्था सामान्य बनाये रखने के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कन्याल द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के लिए नियुक्त किया है।
कलेक्टर श्री कन्याल ने समस्त कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों (यथा अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस/थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी) के साथ समन्वय कर अपने क्षेत्र में सतत् मोबाईल पेट्रोलिंग करें तथा अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर निरन्तर पैनी दृष्टि बनाये रखेंगे। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना से तत्काल अनुविभागीय दण्डाधिकारी व जिला दण्डाधिकारी को अवगत कराएंगे। कानून व्यवस्था का संपूर्ण दायित्व कार्यपालिक दण्डाधिकारियों का रहेगा।
जारी आदेशानुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, प्रभारी तहसीलदार शाजापुर सुश्री मधु नायक, नायब तहसीलदार मक्सी श्री बृजेश मालवीय, नायब तहसीलदार बेरछा श्री गौरव पोरवाल, तहसीलदार शुजालपुर श्री राकेश खजुरिया, प्रभारी तहसीलदार कालापीपल श्री प्रवीण पाटीदार, तहसीलदार मो. बड़ोदिया श्री सुनील पाटिल, प्रभारी तहसीलदार गुलाना श्री जीवनलाल मोधी, नायब तहसीलदार अकोदिया श्री मुकेश सांवले, प्रभारी तहसीलदार पोलायकलां श्री कैलाश सस्त्या, प्रभारी तहसीलदार अवन्तिपुर बड़ोदिया श्रीमती नाहिद अंजुम एवं नायब तहसीलदार टप्पा सुन्दरसी सुश्री अनामिका आर्य को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के लिए नियुक्त किया गया है।