Big Breaking एमपी एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी को सुनाई सजा,लगाया जुर्माना

भोपाल। Big Breking. एमपी एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी (Congress MLA Jeetu Patwari) को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. जीतू पटवारी समेत उनके अन्य सहयोगियों को शासकीय कार्य में बाधा के मामले में दोषी ठहराया गया है. कोर्ट ने जीतू पटवारी को एक साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 10 हजार जुर्माना भी लगाया है.

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी समेत 3 लोगों को शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में एक साल की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने साल 2009 के मामले में ये फैसला सुनाया है।
पटवारी समेत 17 लोगों के खिलाफ साल 2009 में राजगढ़ में बलवा समेत शासकीय कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज की गई थी। इन पर आईपीसी की धारा 148, 294, 353, 332, 332/149, 323, 323/149 ,506 (2,336,427) और प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के सेक्शन 3 के तहत आरोप लगाए गए थे। इसी मामले में शनिवार को विधायक जीतू पटवारी, कृष्ण मोहन और सुरेंद्र को सजा सुनाई गई है। इस दौरान पटवारी खुद कोर्ट में मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |