समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच सपा कार्यालय के बाहर लखनऊ में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें अखिलेश को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। ये होर्डिंग सपा प्रवक्ता फखरूल हसन चांद द्वारा लगाई गई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि आज अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सपा प्रवक्ता फखरुल हसन ने सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग पर एक पोस्टर लगवाया है। जिसमें लिखा गया है कि देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई। ये पोस्टर चर्चा में आ गया है जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। इस पोस्टर में बढ़ाई संदेश देने के साथ-साथ अखिलेश को युवा दिलों की धड़कन व सर्व समाज का प्यारा बताया गया है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी सपा
यूपी में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। जिसके लिए सियासत तेज हो गई है। इसी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अखिलेश यादव बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों से सीधे संवाद कर सागंठनिक तैयारियों का जायजा रहे हैं। इसी को लेकर अखिलेश जिलों का दौरा भी कर रहे है। उन्होंने सभी लोकसभा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र इन स्तरों पर कमेटियां गठित कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश सपा मुख्यालय को दे दें। पार्टी मुख्यालय के स्तर से हर दिन प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। सपा ने लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसलिए पार्टी चुनाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।