स्टेशन में अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे प्रवासी, तभी पुलिस ने किया ऐसा काम, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली। रेलवे के माध्यम से लाखों प्रवासी लगातार अपने घर से आना जाना करते हैं। जिसका इंतजाम सरकार ने किया है। सरकार ने प्रवासियों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं ट्रेनों दी है। लोग अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए पहले से ही रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहते हैं। ऐसा हर दिन किसी न किसी के साथ होता है। ट्रेन लेट होने की वजह से प्रवासी स्टेशन पर ही आराम करके ट्रेन का इंतजार करते हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन लोगों पर पानी डाल रही है, जो अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा में स्टेशन के अंदर आराम कर रहे हैं।
इस वीडियो को शांति और संघर्ष अनुसंधान के प्रोफेसर अशोक स्वैन ने शेयर किया है और बताया कि स्टेशन में प्रतिक्षा कर रहे यात्रियों पर पुलिस पानी डालकर उन लोगों को परेशान किया जा रहा है।
अशोक स्वैन ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है। वीडिया को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि भारत की रेलवे पुलिस उन लोगों पर पानी डाल रही है जो अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा में ट्रेन स्टेशन के अंदर आराम कर रहे हैं! देश के दिल और दिमाग को क्या हो गया है।