शाजापुर, कोतवाली टीआई संतोष बघेला ने बताया कि दिनांक 29.06.2023 को फरियादी जहीर खान पिता सलीम खान निवासी दायरा, कमल पिता श्यामलाल मालवीय निवासी बादशाह पुल कुम्हारवाडा, राधेश्याम पिता गोरर्धनलाल राठौर निवासी मीरकला बाजार द्वारा थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.06.2023 एवं दिनांक 28.06.2023 की दरमियानी रात उनके ऑटो की बैट्री एवं स्टेपनी अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की ली गई जिसपर फरियादीगण की शिकायत पर से प्रथक प्रथक अपराध क्रमांक 351/23 धारा 379 भादवि 352/23 धारा 379 भादवि., 353/23 ” धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल तथा श्रीान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर महोदय श्रीमती दीपा डोड़वे के मार्ग दर्शन कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला के द्वारा थाना टीम गठित कर अज्ञात आरोपीगण की पतारसी करते उक्त गठित टीम द्वारा तत्काल साथर्क प्रयास करते अज्ञात आरोपीगण का ज्ञात करते अब्दुल करीम पिता अब्दुल ररूफ उम्र 32 वर्ष निवासी बदशाह पुल शाजापुर, अमरअलीशाह पिता जब्बारशाह उम्र 22 वर्ष निवासी परफेक्ट स्कूल के सामने बादशाह पुल शाजापुर को गिरफ्तार कर आरोपीगण के कब्जे से अप.क्रं. 351/23 धारा 379 भादवि में चोरी गया मश्रुका दो बैट्री 1 स्टेपनी कुल कीमत 10,000/-रु. अप.क्रं. 352/23 धारा 379 भादवि में चोरी गया मश्रुका एक बैट्री एक स्टेपनी कुल कीमती 10,000/-रू, अप.क्र. 353/23 धारा 379 भादवि में चोरी गया मश्रुका एक बैट्री कुल कीमती 6500/- रू जप्त की गई । उक्त अज्ञात आरोपीगण एवं चोरी गये मश्रुका की पतारसी में थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला, प्र.आर. 361 राकेश किरार, आर. 49 कपिल नागर, आर. 390 संजय पटेल, आर. 86 संजीत की सराहनीय भूमिका रही।